कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 16 बागी विधायक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायकों ने जुलाई में कांग्रेस और जेडीएस से इस्तीफा दिया था। 

बेंगलुरु. कर्नाटक में 15 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस और जेडीएस के 13 बागियों का नाम शामिल है। इससे पहले गुरुवार को ही कांग्रेस और जेडीएस के 16 बागी विधायक भाजपा में शामिल हुए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुईं सीटों पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं। इन विधायकों ने जुलाई में कांग्रेस और जेडीएस से इस्तीफा दिया था। इनकी गैरमौजूदगी में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल हो गए थे। स्पीकर ने इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी। 

Scroll to load tweet…


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक में स्पीकर के फैसले को सही ठहराया था। लेकिन इन विधायकों को दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी थी। 

Scroll to load tweet…

5 दिसंबर को 15 सीटों पर उपचुनाव
कर्नाटक विधानसभा में 17 विधानसभा सीटों में से 15 पर 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इन 15 सीटों पर 7 लाख 50 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए 4185 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल होगा। पहले 21 अक्टूबर को मतदान होना था।