नए नॉस्त्रेदमस कहे जाने वाले क्रेग हैमिल्टन-पार्कर ने 2024 में होने वाली घटनाओं को लेकर नई भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत सहित रूस और दुनिया के बाकी देशों में होने वाली घटनाओं का जिक्र किया है। 

New Nostradamus Prediction. नए नॉस्त्रेदमस कहे जाने वाले क्रेग हैमिल्टन-पार्कर ने 2024 में होने वाली घटनाओं को लेकर नई भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक सीरीज जारी की है और कहा है कि साल 2024 में भारत, रूस के साथ अपने संबंधों को खत्म कर सकता है। पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। क्रेग हैमिल्टन ने दुनिया के कई देशों में साइबर हमलों से लेकर पुतिन के निधन तक की भविष्यवाणी की है। उन्होंने 2024 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं की भी भविष्यवाणी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2024 की भविष्यवाणी सीरीज

'कयामत के पैगंबर' कहे जाने वाले प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक ने 2024 में होने वाली घटनाओं की पूरी सीरीज जारी की है। उन्होंने बताया है कि कि भारत और रूस की दोस्ती का अंत हो जाएगा। रूस और चीन का गठबंधन होगा, कई देशों में बड़े साइबर अटैक होंगे। भूकंप भी आएगा। साउथेम्प्टन के रहने वाले 69 वर्षीय आध्यात्मिक व्यक्ति क्रेग हैमिल्टन-पार्कर ने कहा है कि अमेरिकी और इटली में भी बहुत कुछ होने वाला है। इससे पहले पार्कर ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने और महारानी एलिजाबेथ के निधन की भी सटीक भविष्यवाणी की थी। इस मामले में इनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतर है।

2024 में क्या-क्या होन वाला है

भविष्यवाणियों की हालिया सीरीज में नए नास्त्रेदमस कहे जाने वाले क्रेग ने दो घंटे का यूट्यूब वीडियो जारी किया है। इसमें अगले 12 महीनों के लिए उम्मीदों का खुलासा किया गया है। इन पूर्वानुमानों में लंदन और यूरोप में आने वाली बाढ़, ऑस्ट्रेलिया में नई महामारी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निधन तक की बात कही गई है। क्लिप की शुरुआत में क्रेग कहते हैं कि यह भविष्यवाणियां 2024 की हैं लेकिन इसका असर 2026 तक देखा जा सकेगा। उन्होंने दुनिया के कई देशों में साइबर अटैक से लेकर नई-नई प्राकृतिक आपदाओं तक की भविष्यवाणी की है।

यहां देखें फुल वीडियो

YouTube video player

यह भी पढ़ें

फ्रांस में क्यों रोका गया भारतीयों से भरा प्लेन? इस वजह से हुई दो दिनों तक पूछताछ-जानें पूरा मामला