25 साल के एक जौहरी ने हीरे की एक ऐसी अंगूठी बनाई है, जिससे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया। इस युवा जौहरी ने फूल के आकार की बनाई अंगूठी में 12,638 छोटे हीरों को जड़ा है। 

नई दिल्ली. 25 साल के एक जौहरी ने हीरे की एक ऐसी अंगूठी बनाई है, जिससे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया। इस युवा जौहरी ने फूल के आकार की बनाई अंगूठी में 12,638 छोटे हीरों को जड़ा है। इस अंगूठी को मैरीगोल्ड नाम दिया गया है। इसका वजन करीब 165 ग्राम है। इससे पहले जिस अंगूठी ने सबसे ज्यादा हीरे लगे होने का रिकॉर्ड बनाया था, वह भी एक भारतीय ने ही तैयार की थी। उस अंगूठी में 7,801 हीरे लगे हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खास बात ये है कि इस नायाब अंगूठी को एक भारतीय ने बनाया है। अब 25 साल के हर्षित बंसल का कहना है कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। अब इसे बेचने का उनका कोई प्लान नहीं है। खास बात ये है कि इस अंगूठी को आसानी से पहना जा सकता है और यह आरामदायक भी है। 

2 साल पहले आया था बनाने का आइडिया
हर्षित के मुताबिक, उन्हें यह अंगूठी बनाने का आइडिया दो साल पहले आया था, जब वे गुजरात के सूरत में ज्वैलरी डिजाइन से संबंधित पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद से वे इसे बनाने में जुट गए। 

10 हजार डायमंड लगाने की थी योजना
हर्षित के मुताबिक, पहले उन्होंने इस रिंग में सिर्फ 10 हजार हीरे लगाने के बारे में सोचा था। इसके बाद उन्होंने कई डिजाइन बनाए, लेकिन वे काम नहीं आए। वे कहते हैं कि वे अब इस अंगूठी को नहीं बेचेंगे, क्योंकि यह उनके लिए गौरव का विषय है।