27 साल के नेवी सेलर सूरज कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास आईएनएस पर थी। 30 जनवरी को वे छुट्टी से लौटे थे, तभी चेन्नई एयरपोर्ट से रात 9 बजे तीन लोगों ने उनका किडनैप कर लिया था। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। 

मुंबई. फिरौती नहीं मिलने पर चेन्नई के एयरपोर्ट से किडनैप एक नौसैनिक को बदमाशों ने महाराष्ट्र के पालघर में लाकर जिंदा जला दिया। उन्हें गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। 27 साल के नेवी सेलर सूरज कुमार दुबे झारखंड के रांची के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास आईएनएस पर थी। 30 जनवरी को वे छुट्टी से लौटे थे, तभी चेन्नई एयरपोर्ट से रात 9 बजे तीन लोगों ने उनका किडनैप कर लिया था। उन्हें छोड़ने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। यह रकम नहीं मिलने पर बदमाशों ने उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन दिन चेन्नई में बंधक रखने के बाद पालघर ले गए थे बदमाश...
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सूरज कुमार को किडनैपिंग के बाद तीन दिनों तक चेन्नई में कहीं बंधक बनाकर रखा गया। इसक बाद उन्हें करीब 1400 किमी दूर पालघर ले जाया गया। मृतक के परिजनों ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने की बात कबूली है। पड़ताल में सामने आया है कि बदमाश पैसा नहीं मिलने पर शुक्रवार को उन्हें जंगल ले आए और हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

एक शख्स ने देखा घटनाक्रम...
जिस समय बदमाश सूरज कुमार को जिंदा जला रहे थे, वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर इस पर पड़ी। यह देखकर वो चिल्लाने लगा। इससे डरकर बदमाश वहां से भाग निकले। उसी शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बुरी तरह जले सूरज कुमार को उपजिला अस्पताल लेकर गई। जब सूरज को होश आया, तब उन्होंने घटना के बारे में बताया। सूरज कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई रैफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि मामले की विस्तार से जानकारी सूरज के परिजनों के बयान के बाद ही पता चलेगी।