यहां हैदराबाद के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रहीं तीन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनका शारीरिक उत्पीड़न हुआ है। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब एक जनरल चेकअप में तीन महिलाएं प्रेग्ननेंट पाई गईं। 

हैदराबाद. यहां हैदराबाद के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रहीं तीन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनका शारीरिक उत्पीड़न हुआ है। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब एक जनरल चेकअप में तीन महिलाएं प्रेग्ननेंट पाई गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेलंगाना के कुमारमभीम असिफाबाद जिले में एक सरकारी कॉलेज में तीन महिलाओं समेत 10 छात्राओं का हाल ही मेडिकल टेस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि तीनों महिलाओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न हुआ है। 

महिलाओं ने आरोपी की नहीं बताई पहचान
बताया जा रहा है कि नवंबर में ये हेल्थ चेकअप किया गया था, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब एक बाल अधिकार कार्यकर्ता ने महिलाओं की समस्या के बारे में अधिकारियों को बताया। पीड़िताओं ने उन आरोपियों की पहचान नहीं बताई, जिन्होंने उनका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, जांच के वक्त एक महिला ने बताया कि एक शख्स जो उन लोगों के घर के पास रहता है, उसने उत्पीड़न किया है। अभी इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया गया।