तेलंगाना के माहेश्वरम इलाके में 9 वर्षीय दुकानदार ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग के पैरेंट्स की तहरीर पर पोरांडला गांव की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद. तेलंगाना के माहेश्वरम इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 19 वर्षीय दुकानदार ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि पीड़िता आरोपी की दुकान पर चॉकलेट लेने के लिए जाती थी। नाबालिग के पैरेंट्स की तहरीर पर पोरांडला गांव की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता-पिता करते हैं मजदूरी घर में अकेली थी बच्ची

घटना बीते 17 नवंबर की बताई जा रही है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और वारदात के वक्त वे घर से बाहर थे। माहेश्वरम के इंस्पेक्टर डी वेकन्ना नायक ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे और उसकी बड़ी बहन खेलने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी डरकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी 

पीड़िता ने माता-पिता के घर लौटने पर उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पॉक्सो ऐक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।