राजधानी के सीमापुरी में एक शख्स ने गाय की मदद करनी चाही, लेकिन इस चक्कर में उसे 59000 रुपए का चूना लग गया। आरोप है कि राजकुमार भाटी नाम के शख्स ने गूगल से ईस्ट एमसीडी का हेल्पलाइन नंबर निकाला। उसपर कॉल की। 

नई दिल्ली. राजधानी के सीमापुरी में एक शख्स ने गाय की मदद करनी चाही, लेकिन इस चक्कर में उसे 59000 रुपए का चूना लग गया। आरोप है कि राजकुमार भाटी नाम के शख्स ने गूगल से ईस्ट एमसीडी का हेल्पलाइन नंबर निकाला। उसपर कॉल की। लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ वह चौंकाने वाला था। उसके अकाउंट से 59000 रुपए कट गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चल भी नहीं पा रही थी गाय
पीड़ित राजकुमार भाटी अपने परिवार के साथ जेएंडके पॉकेट दिलशाद गार्डन में रहता है। पॉकेट के बाहर मेन रोड पर एक बीमार गाय को देखा। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। शनिवार को उन्होंने गाय को अस्पताल पहुंचाने के लिए ईस्ट एमसीडी से मदद लेने की सोची। उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया। इंटरनेट पर एमसीडी के नाम पर 11 नंबरों का एक हेल्पलाइन नंबर मिला। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो इसके लिए एक फॉर्म भरने के लिए कहा गया।

10 रुपए कटने की बात कही गई थी
फॉर्म भरने के एवज में सिर्फ 10 रुपए कटने की बात कही गई। राजकुमार ने फॉर्म भरा। लेकिन जैसे ही फॉर्म में डिटेल्स भरी गई। उनके नंबर पर अकाउंट से 59000 रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।