छत्तीसगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों की आपसी भिड़ंत की खबर आ रही है। इस हिंसक भिड़ंत में 6 की मौत हो गई। वहीं, 2 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई। बाद में फायरिंग करने वाले जवान ने खुदकुशी कर ली। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला है कि एक जवान कांस्टेबल मसुदुल रहमान निवासी नादिया खराब मानसिक स्थिति से गुजर रहा था। उसी ने साथी जवानों पर फायरिंग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फायरिंग में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह निवासी संदियार (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश), कांस्टेबल सुरजीत सरकार (नॉर्थ श्रीरामपुर, बर्द्धवान, पश्चिम बंगाल) , हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह (जागपुर पंजाब), कांस्टेबल बिश्वरूप महतो (खुक्रामपुरा पश्चिम बंगाल), कांस्टेबल बेजीश ए.सी. (कोझिकोड, केरल) की मौत हो गई। 

Scroll to load tweet…


कडेनार स्थित आईटीबीपी कैम्प में हुई भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, कडेनार स्थित आईटीबीपी के कैम्प में ये हिंसक भिड़ंत हुई। हालांकि, अभी जवानों के बीच तनाव की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है बीच बचाव करने वाले जवान भी जख्मी हुए हैं। इन्हें रायपुर लाया गया।