कोरोना के कहर के बीच महाराष्ट्र के बारामती से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 76 साल की एक महिला को मरा मानकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि महिला के परिजन, रिश्तेदार से लेकर गांव वालों तक सभी हैरान रह गए। आईए जानते हैं कि क्या मामला है?

बारामती. कोरोना के कहर के बीच महाराष्ट्र के बारामती से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 76 साल की एक महिला को मरा मानकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि महिला के परिजन, रिश्तेदार से लेकर गांव वालों तक सभी हैरान रह गए। आईए जानते हैं कि क्या मामला है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना बारामती के मुधले गांव की है। महिला की पहचान शकुंतला गायकवाड़ के तौर पर हुई है। कुछ दिन पहले शकुंतला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कुछ दिन घरवालों ने महिला को होम आइसोलेट किया। यहां महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए। 

अस्पताल में नहीं मिला बेड
10 मई को महिला के घरवाले उसे बारामती ले गए। यहां महिला को अस्पताल में बेड नहीं मिला। इसके बाद वे कार में इंतजार करते रहे। तभी महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसने हिलना डुलना बंद कर दिया। घरवालों ने महिला को मरा मानकर रिश्तेदारों को इसके जानकारी दी। 

महिला को गांव वापस लाया गया। यहां परिजनों ने महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी की। परिजनों का रोना गाना शुरू हो गया। महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। यहां महिला को चिता पर लिटा दिया गया। तभी महिला ने रोना शुरू कर दिया और अपनी आंखें खोल लीं। यह देखकर महिला के परिजन हैरान रह गए। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया।