पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, कोरोना के चलते आयोजन हर बार की तरह भव्य नहीं होगा। इसी बीच कोलकाता का एक पंडाल चर्चा में है। दरअसल, एक पंडाल ने पुरानी परंपरा को बदलते हुए अनोखी पहल दिखाई है।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, कोरोना के चलते आयोजन हर बार की तरह भव्य नहीं होगा। इसी बीच कोलकाता का एक पंडाल चर्चा में है। दरअसल, एक पंडाल ने पुरानी परंपरा को बदलते हुए अनोखी पहल दिखाई है। पंडाल में इस बार देवी की जगह महिला मजदूर की प्रतिमा लगाई गई है। यह प्रतिमा लॉकडाउन में महिला मजदूरों के संघर्ष के प्रति सम्मान को दिखाने वाली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहाला के बरीशा दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडाल दुर्गा की प्रतिमा की जगह प्रवासी मजदूरों की पूजा करने और उनके संघर्ष को दिखाने का फैसला किया है। इन प्रतिमाओं के जरिए उन संघर्षरत मां की यात्रा को सलाम किया जाएगा। ये महिलाएं लॉकडाउन में अपने बच्चों को गोद में लेकर हजारों किमी पैदल चलती रहीं।