श्रमिक संघ के नेताओं ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारीयों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था और बीते 130 दिन से वे बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मलप्पुरम (केरल): भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक अनुबंधित कर्मचारी ने पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार को यहां के दफ्तर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले 10 महीने से नहीं मिला है वेतन

पुलिस ने बताया कि रामकृष्णन जिले में वंडूर का रहने वाला था और वह पिछले 30 साल से अंशकालिक सफाईकर्मी के तौर पर काम कर रहा था। श्रमिक संघ के नेताओं ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारीयों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था और बीते 130 दिन से वे बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।