पोखरण में सेना के युद्धाभ्यास के दौरान हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा कि फलसुंड में टैंक को वाहन में लोड करते समय हादसा हुआ। सेना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के पोखरण में सेना के युद्धाभ्यास के दौरान हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता सोंबित घोष ने बताया कि मंगलवार को फलसुंड में सेना द्वारा टैंकों के अभ्यास के दौरान लोडिंग के दौरान एक जवान की टैंक के नीचे दबने से मौत हो गयी। इस हादसे में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मारे गए जवान का नाम परमेश्वर यादव और घायल जवान का नाम आर.डी. दीक्षित है। फलसुंड के थानाधिकारी देवकिशन ने बताया कि फलसुंड में टैंक को वाहन में लोड करते समय हादसा हुआ। सेना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)