मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई युवती जिंदगी की जंग हार गई। सोमवार की देर रात करीब 11:40 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।7 दिसंबर को युवती से कुछ युवकों ने रेप की कोशिश की थी। जिसमें फेल होने के बाद उन्होंने युवती को जिंदा जला दिया था।

पटना. इंसाफ की चाह लिए जिंदगी और मौत से दो-दो हाथ कर रही मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई युवती जिंदगी की जंग हार गई। सोमवार की देर रात करीब 11:40 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि 7 दिसंबर को युवती से कुछ युवकों ने रेप की कोशिश की थी। जिसमें फेल होने के बाद उन्होंने युवती को जिंदा जला दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता 

परिजन की मानें तो आरोपी युवक राजा पिछले कई वर्षों से लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय अहियापुर थाने में कई बार न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस को सीधे तौर पर दोषी करार देते हुए कहा कि अगर पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करती तो इस घटना को रोका जा सकता था। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

करना चाहती थी लोगों की सेवा

पीड़िता नर्सिंग की ट्रेनिंग लेकर लोगों की सेवा करना चाहती थी लेकिन उसके सपने अधूरे ही रह गए। सोमवार की रात उसकी मौत से टूटे परिजन बार बार उसके भविष्य की भावी योजनाओं की चर्चा कर रो रहे थे। 

95 फीसदी जल चुकी थी पीड़िता

युवती लगभग 95 फीसदी जल चुकी थी ऐसे में उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने युवती और उसके परिजन से मुलाकात भी की थी। पीड़िता के पटना आने के बाद पुलिस ने उससे मुलाकात कर बयान दर्ज किया था। पीड़िता पुलिस को मरने से पहले यह बयान दे चुकी है कि आरोपी राजा राम राय और उसके साथी ने ही उसे जलाया है।