बीजेपी दिल्ली की ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की कोई मीटिंग होती दिख रही है। कार्यकर्ताओं के बीच में विधायक गुलाब सिंह यादव बैठे हैं। अचानक से कार्यकर्ता उन पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं।

AAP MLA beaten: आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आप के सीनियर लीडर व विधायक पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुरी तरह से पिटाई कर दी। आलम यह कि विधायक गुलाब सिंह यादव को बीच मीटिंग छोड़कर भागना पड़ा। हद तो यह कि कार्यकर्ताओं ने भागते विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस पिटाई का वीडियो बीजेपी ने अपनी ट्वीटर हैंडल पर शेयर कर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को घेरा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वीडियो में...

बीजेपी दिल्ली की ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की कोई मीटिंग होती दिख रही है। कार्यकर्ताओं के बीच में विधायक गुलाब सिंह यादव बैठे हैं। अचानक से कार्यकर्ता उन पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं। कार्यकर्ता उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाते हुए उग्र हो जाते हैं। अभी कहासुनी होती दिख रही है कि एक महिला पीछे जाकर उनको मारने लगती है। पिटाई होने पर विधायक वह जगह छोड़कर भागते हैं लेकिन कार्यकर्ता तमाम तरह के अपशब्द कहते हुए उनके पीछे दौड़ते हैं। दौड़ते हुए विधायक की पिटाई भी करते हुए दिख रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक जी की कार्यकर्ता पिटाई कर रहे हैं। वह दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जा रहे हैं। केजरीवाल को चेतावनी देते हुए बीजेपी ने लिखा है कि आप के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों व नेताओं को ऐसे ही दिन देखने पड़ेंगे। 

कौन हैं कथित तौर पर पिट रहे विधायक?

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक गुलाब सिंह यादव, पहले गुजरात मामलों के पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। वह दिल्ली के मटियाला से विधायक रहे हैं। उन पर पूर्व में वसूली का आरोप लगा था। तब वह आम आदमी पार्टी के गुजरात के प्रभारी थे। दिल्ली में दर्ज हुए मामले में गुलाब सिंह यादव को गुजरात से गिरफ्तार कर यहां लाया गया था। हालांकि, जबरन वसूली के इस केस में उनको बाद में बरी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:

राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के खिलाफ SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी कांग्रेस, केंद्र भी पहुंचा

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख बनने के लिए इन 5 लोगों में मुकाबला, जनरल बाजवा 29 नवंबर को उतारेंगे वर्दी