आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आएंगे। आप विधायक एक पुलिस अफसर से कहते दिख रहे हैं, योगी तो जाएगा, योगी की मौत सुनिश्चित है।

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आएंगे। आप विधायक एक पुलिस अफसर से कहते दिख रहे हैं, योगी तो जाएगा, योगी की मौत सुनिश्चित है। दरअसल, सोमनाथ भारती सोमवार को रायबरेली पहुंचे थे। यहां उनके ऊपर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। इसके बाद वे भड़क गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहा है कि सोमनाथ भारती कह रहे थे कि योगी आदित्यनाथ से कुछ नहीं होगा, योगी तो जाएंगे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने सोमनाथ भारती पर काली स्याही डाल दी। इस दौरान भारती ने युवक को गालियां भी दीं। 

"

गिरफ्तार हुए सोमनाथ भारती
सोमनाथ भारती रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में थे। उसी समय ये घटना हुई। उन्हें जिले में अस्पतालों का दौरा करने जाना था। इसी दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप विधायक पर स्याही फेंक दी। इस दौरान भारती की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विवादित बयान को लेकर गिरफ्तार हुए सोमनाथ भारती 
आप विधायक सोमनाथ भारती को उप्र के अस्पतालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया। सोमनाथ भारती पर जगदीशपुर कोतवाली में धारा 505 और 153A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

भारती ने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यूपी की अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं। 

2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में वह अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद से आप लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। आप नेता संजय सिंह भी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं।