विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान और एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने एक साथ पठानकोट एयरबेस से मिग -21 लड़ाकू विमान से 30 मिनट की उड़ान भरी।  विमान को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ उड़ा रहे थे, जबकि अभिनंदन उनके साथ पीछे बैठे हुए थे। धनोआ 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। संभवत: लड़ाकू विमान में यह उनकी आखिरी उड़ान है। 

नई दिल्ली. विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान और एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने एक साथ पठानकोट एयरबेस से मिग -21 लड़ाकू विमान से 30 मिनट की उड़ान भरी। विमान को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ उड़ा रहे थे, जबकि अभिनंदन उनके साथ पीछे बैठे हुए थे। धनोआ 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। संभवत: लड़ाकू विमान में यह उनकी आखिरी उड़ान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धनोआ ने कारगिल के वक्त उड़ाया था मिग-21 


वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने 1999 में कारगिल युद्ध के वक्त वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन की कमान संभालने के दौरान मिग-21 विमान उड़ाया था।

मुझमें और अभिनंदन में दो चीजें समान हैं : धनोआ

- बीएस धनोआ ने कहा,"अभिनंदन के साथ उड़ान भरना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्हें अपनी फ्लाइंग कटैगरी वापस मिल गई है। उन्होंने कहा कि मुझे भी 1988 में बेदखल कर दिया गया था। मुझे अपनी फ्लाइंग कटैगरी वापस लेने में 9 महीने लग गए। अभिनंदन 6 महीने से भी कम समय में वापस आ गए हैं।"

- हम दोनों में दो चीजें समान हैं, पहली कि हम दोनों को बेदखल कर दिया और दूसरी हम दोनों ने पाकिस्तानियों से लड़ाई लड़ी। मैंने कारगिल में लड़ाई की और वह बालकोट के बाद लड़े। मैंने उसके पिता के साथ भी उड़ान भरी है। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैंने मिग-21 की आखिरी सवारी उनके बेटे के साथ की है।