कोरोना संक्रमण की स्पीड को नियंत्रण करने केंद्र सरकार के अलावा विभिन्न राज्य अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में केस कम हुए हैं। वहीं, कई राज्यों में संकमण की स्पीड पर ब्रेक लगे हैं। ऑक्सीजन और दवाओं का संकट भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 3,19,315 नए केस आए हैं। मौतों की संख्या 2,762 रह गई है। इस समय देश में एक्टिव केस 28,75,041 हैं।

नई दिल्ली. दुनिया के दूसरे सबसे संक्रमित देश बन चुके भारत की स्थिति में पिछले 24 घंटे में सुधार हुआ है। इसके पीछे विभिन्न राज्यों में सख्त पाबंदियां हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने कई राज्यों में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, मास्क पहनने और दो गज की दूरी रखने की दिशा में भी सरकार सख्त हुई है। इसका असर दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में केस कम हुए हैं। वहीं, कई राज्यों में संकमण की स्पीड पर ब्रेक लगे हैं। ऑक्सीजन और दवाओं का संकट भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 3,19,315 नए केस आए हैं। मौतों की संख्या 2,762 रह गई है। इस समय देश में एक्टिव केस 28,75,041 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के अनुसार, 26 अप्रैल तक भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 28,09,79,877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,58,700 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,59,963 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,52,71,186 हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...

केरल में पाबंदियां: 27 अप्रैल की रात से अगले आदेश तक सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के अलावा सिनेमा हॉल, बार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे।

असम: तत्काल प्रभाव से 1 मई तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया, राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

गोव के हेल्थ मिनिस्टर ने उठाई लॉकडाउन की मांग: गोवा के हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राणे ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से राज्य में लॉकडाउन की मांग की है। गोवा में अभी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। यहां पांच लोग से अधिक जमा नहीं हो सकते। वहीं, शादियों में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर ज़िले में बीना रिफाइनरी का दौरा किया और रिफाइनरी के पास 1,000 बेड के कोविड अस्पताल बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

दलाई लामा करेंगे मदद: तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने मंगलवार को पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने के घोषणा की है

असमः सरकार का ऐलान15 दिन बंद रहेंगे कामरूप जिले के सभी शिक्षण संस्थान

दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रामलीला ग्राउंड में बन रहे कोविड केयर सेंटर का दौरा किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वेव में बहुत गंभीर मरीज़ आ रहे हैं, अभी पूरी दिल्ली में ICU बेड खत्म हो चुके हैं।" GTB अस्पताल के सामने और रामलीला ग्राउंड में 500-500 ICU बेड बन रहे हैं और 200 ICU बेड राधा स्वामी सत्संग परिसर में बन रहे हैं। हमारे लगभग 1200 ICU बेड 10 मई तक बनकर तैयार हो जाएंगे। 

मुंबई में पुलिस को डबल मास्क पहनने के निर्देश: मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन लागू कराने के लिए बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किया है। पुलिस अधिकारी खुद कोरोना के संपर्क में आ सकते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस आयुक्त ने फील्ड में काम कर रहे सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को डबल मास्क और फेस शील्ड लगाने को कहा है।

गुजरात में नाइट कर्फ्यू: गुजरात के 29 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यहां 20 शहरों में पहले से ही यह व्यवस्था थी।

दिल्ली: पुलिस ने ऑक्सीजन टैंकर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज की FIR

पंजाब: आज शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू, 5 बजे ही बंद करनी होगी दुकान

दिल्ली के अशोका होटल में जजों के लिए कोविड सेंटर: दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस और अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा उनके परिजनों के लिए चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल को कोविड-19 फैसिलिटी केयर के रूप में तब्दील किया है। दिल्ली सरकार ने Primus हॉस्पिटल को अशोका होटल में कोविड हेल्थ सेंटर चलाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

रांची में 100 बेड का अस्पताल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 100 बेड के कोविड वार्ड अस्पताल का उद्घाटन किया। इसमें आज या कल से कोरोना मरीजों का दाखिला शुरू होगा। 

उत्तर प्रदेश में मरीजों को भर्ती करने मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-प्रदेश के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर डराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में स्वच्छता, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है। कोई भी अस्पताल मरीज के इलाज के लिए मना नहीं करेगा। 

नकली दवाएं बेचने वालों पर शिकंजा: यूपी के अमीनाबाद में फर्जी इंजेक्शन बनाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। ये फर्जी इंजेक्शन तैयार कर कोरोना पीड़ित लोगों को बेचते थे। इनके पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशी, इंजेक्शन के लेवल, 81,840 रुपए और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

#COVID19pic.twitter.com/erHBo0Ly48

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/jnRrmTA8Ha

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/gCUfR0hMGH

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/6HAblZDZlZ

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/MpoNUKgUVM

Scroll to load tweet…