कोरोना संक्रमण को रोकने केंद्र और विभिन्न राज्य अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं। बेशक मई में नए केस कम आ रहे हैं, लेकिन मौतें अभी भी 4000 के आसपास हो रही हैं। इसे देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं...

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर को काबू में करने केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान पर काम कर रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाइयां जारी हैं।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं...

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 31 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। हालांकि, इस दौरान वैक्सीनेशन, उद्योग, मेडिकल वर्क जैसे सभी जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। 

दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया कि लोगों को COVID इलाज से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और सुनिश्चित किया जाए कि डीलरों/विक्रेताओं द्वारा ऐसी दवाइयों पर ज्यादा दाम नहीं लिया जाए तथा इसकी कालाबाजारी न हो। उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड से संबंधित उपकरणों और मशीनों जैसे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर / कंसेंट्रेटर आदि के संबंध में एक आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना समीक्षा के लिए बैठक ली। इस बीच उन्होंने कहा कि 1 जून से प्रदेश में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा दिया है। अभी यह 24 मई को खत्म हो रहा था। यहां 10 मई से सख्त पांबदी है।

टेस्ट: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,66,285 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,64,84,155 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको कोविड टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक (21,33,74,720) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 19,73,61,311 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.60 करोड़ से ज्यादा (1,60,13,409) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा, लगभग 2.67 लाख (2,67,110) खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएंगी।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं- पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात।


Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

 

COVID19 pic.twitter.com/qEOjZgK0g4

Scroll to load tweet…

 

COVID19 pic.twitter.com/9XwrUfWWow

Scroll to load tweet…

 

COVID19 pic.twitter.com/UYgAoBij4e

Scroll to load tweet…