कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान तैयार कर रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती बड़ी आबादी वाले शहर हैं। यहां अधिक सख्ती बरती जा रही है। केंद्र सरकार पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुकी है कि जिन इलाकों में पॉजिटिविटी 10 से अधिक है वहां ज्यादा सख्ती बरती जाए। लॉकडाउन और दूसरी अन्य सख्ती के चलते रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। आइए जानते हैं संक्रमण रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे प्रयास...

नई दिल्ली. देश में संक्रमण की स्पीड अभी भी कंट्रोल में नहीं आ पाई है। हालांकि केंद्र और विभिन्न राज्यों की सख्ती और अन्य कोशिशों का यह असर जरूर हुआ है कि रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान तैयार कर रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती बड़ी आबादी वाले शहर हैं। यहां अधिक सख्ती बरती जा रही है। केंद्र सरकार पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुकी है कि जिन इलाकों में पॉजिटिविटी 10 से अधिक है वहां ज्यादा सख्ती बरती जाए। लॉकडाउन और दूसरी अन्य सख्ती के चलते रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में फिर 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। इसमें से पहली बार 4,191 लोगों की मौत हुई। जबकि 3.19 लाख लोग रिकवर हुए।

आइए जानते हैं संक्रमण रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे प्रयास...

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बताया कि राज्य के सभी पत्रकारों के लिए सभी जिलों में स्थापित मीडिया सेंटरों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है।

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों को कोविड फैसिलिटी में भर्ती कराने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया। कोविड फैसिलिटी में भर्ती के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर उन्हें मध्यप्रदेश में COVID19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और लगातार घट रहे पॉज़िटिविटी रेट व तेज़ी से बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी।

तमिलनाडु: यहां 10 से 24 मई तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को ही एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

केरल: यहां आज से 16 मई तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा।

कर्नाटक: राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने बताया- COVID19 के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू सफल नहीं रहा, इसलिए 10 मई को सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खोली जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश: धार जिले में एक दूल्हा और गाड़ी चालक कोविड पॉजिटिव पाया गया है। ASP धार  देवेंद्र पाटीदार ने बताया, "हमने 2 गाड़ियों को रोककर सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। ड्राइवर और दूल्हा कोविड पॉजिटिव पाया गया। आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।"
 

#COVID19 pic.twitter.com/baFOuo75vs

Scroll to load tweet…

 

#COVID19 pic.twitter.com/fNyXfRg5ze

Scroll to load tweet…

 

COVID19 pic.twitter.com/yciqWvKYPK

Scroll to load tweet…

 

 pic.twitter.com/kSmqyBL6qI

Scroll to load tweet…