कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में विभिन्न राज्यों की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों के चलते संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अच्छी खबर महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, यूपी, छग, राजस्थान, गुजरात, मप्र और हरियाणा से मिली है। यहां रिकवरी रेट काफी बेहतर हुई है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और व्यवस्थाएं बनाए रखने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों की रणनीति असर दिखा रही है। पिछले कई दिनों से लगातार केस कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अच्छी खबर महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, यूपी, छग, राजस्थान, गुजरात, मप्र और हरियाणा से मिली है। यहां रिकवरी रेट काफी बेहतर हुई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 2.63 लाख नए केस आए हैं। इनमें से 4334 लोगों की मौत हुई, जबकि 4.22 लाख लोग ठीक हुए।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और व्यवस्थाएं बनाए रखने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं...

ओडिशा: राज्य में 19 मई से 1 जून सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वीकेंड पर (शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक) पूरी तरह से बंद रहेगा।

पंजाब: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति पर संरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।


गुजरात: अहमदाबाद में लागू कर्फ्यू को 21 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है।

उत्तराखंड: COVID19 कर्फ्यू का दूसरा चरण 18 मई सुबह 6 बजे से 25 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। शादियों में 20 लोगों की अनुमति और आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर के पास जाने वाले मरीजों को छूट और हेल्थ इमरजेंसी पर ई-पास दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में कोरोना कर्फ्यू लागू है। उत्तर प्रदेश में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

झारखंड: यहां वैक्सीनेशन, दवा खरीदने, इलाज या हेल्थ चेकअप के लिए जाने पर ई-पास की जरूरत नहीं होगी। अन्य चीजों के लिए 3 घंटे का पास बनेगा। 
 

#COVID19 pic.twitter.com/9UYIPGobdV

Scroll to load tweet…

 

COVID19 pic.twitter.com/Txl91zMcTz

Scroll to load tweet…