कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिशें असर दिखा रही हैं। संक्रमण की रफ्तार को जहां ब्रेक लगा है, वहीं रिकवरी भी बढ़ रही है। संक्रमण को पूरी तरह से काबू में करने कई राज्यों मे लॉकडाउन लगाया गया है। कई राज्यों में 17 मई को यह खत्म हो रहा है, लेकिन इसे बढ़ाया जाना तय है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और व्यवस्थाएं बनाए रखने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं...

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। संक्रमण की रफ्तार को ब्रेक लगे हैं। रिकवरी भी बढ़ रही है। संक्रमण को पूरी तरह से काबू में करने कई राज्यों मे लॉकडाउन लगाया गया है। कई राज्यों में 17 मई को यह खत्म हो रहा है, लेकिन इसे बढ़ाया जाना तय है। इनमें छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे अधिक प्रभावित राज्य भी हैं। महाराष्ट्र में 31 मई, झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 3.26 लाख नए केस आए हैं। इनमें से 3876 लोगों की मौत हुई, जबकि इसी दौरान 3.52 लाख लोग ठीक भी हुए। देश मे इस समय 36.69 लाख एक्टिव केस हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और व्यवस्थाएं बनाए रखने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं...

उत्तर प्रदेश: यहां 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। अभी यहां 17 मई को खत्म हो रहा था। इस संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकते हैं।

बंगाल: यहां 30 मई तक नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। यानी फल-सब्जी की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगी।

बिहार: यहां 25 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक दूल्हे पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया। यहां शादी में 20 लोगों की ही अनुमति है। कई बरातियों ने मास्क नहीं पहना था। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे।

छत्तीसगढ़: यहां 17 मई की सुबह लॉकडाउन समाप्त हो रहा है, लेकिन कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने संकेत दिए हैं कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

हरियाणा: यहां भी 17 मई की सुबह लॉकडाउन समाप्त होने की संभावना नहीं है। 

जम्मू-कश्मीर: यहां कोरोना मरीज़ों की पहचान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की टीम लोगों के घर जा रही है। जम्मू के उपायुक्त ने बताया, "जम्मू में मृत्यु दर चिंता का विषय बनती जा रही है, उसी चक्र को तोड़ने की ये कोशिश है ताकि लोग जल्दी अस्पताल रिपोर्ट करें।"

मध्य प्रदेश: भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं। कोलार थाना इंचार्ज चंद्रकात पाटिल ने बताया कि वे जेके अस्पताल के एक कर्मचारी के माध्यम से इंजेक्शन खरीदते थे। 

इन राज्यों में लॉकडाउन: 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं-पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

#COVID19pic.twitter.com/dlcTv6ZzjC

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/TUB7FqPuvj

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/GRl1Qtg3F6

Scroll to load tweet…