MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • बेंगलुरु में लगा हवाई योद्धाओं का मेला, राफेल से लेकर सुखोई तक दिखा रहे दम, देखें 20 खास तस्वीरें

बेंगलुरु में लगा हवाई योद्धाओं का मेला, राफेल से लेकर सुखोई तक दिखा रहे दम, देखें 20 खास तस्वीरें

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इन दिनों हवाई योद्धाओं का मेला (Aero India 2023) लगा हुआ है। राफेल, सुखोई, तेजस और मिग 29 जैसे लड़ाकू विमानों से लेकर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर तक यहां अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Feb 12 2023, 06:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरु के येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन पर 14वां एयरो इंडिया (Aero India 2023) आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 से 17 फरवरी 2023 तक चलेगा। 13 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

220
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया 2023 में भारत और दुनिया के लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर अभ्यास के लिए उड़ान भर रहे हैं।

320
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया 2023 का फोकस भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन है। इसका सब्जेक्ट “द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज” है। 

420
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया में 800 से अधिक कंपनियां भाग ले रहीं हैं। इनमें से 100 विदेशी और 700 भारतीय कंपनियां हैं। 

520
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया 2023 शुरू होने से पहले अभ्यास उड़ान भर रहा यह विमान राफेल है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे हैं।

620
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया 2023 में भारत में बना फाइटर जेट तेजस लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक इंजन वाला यह विमान हल्का और छोटा है। 

720
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया 2023 में भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए विमानों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 

820
Image Credit : Asianet News

इस तस्वीर में दिख रहे विमान नेत्र फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे हैं। सबसे आगे और बीच में उड़ रहा विमान भारत में बना अवाक्स विमान है। इसका काम दुश्मन के विमानों पर नजर रखना और इसके बारे में अपने लड़ाकू विमानों को जानकारी देना है।

920
Image Credit : Asianet News

अवाक्स विमान हवा में उड़ते कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के रूप में काम करते हैं। इसके साथ सुखोई और मिग 29 विमान उड़ रहे हैं।

1020
Image Credit : Asianet News

हवा में करतब दिखा रहा यह विमान सुखोई एमकेआई 30 है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में होती है।

1120
Image Credit : Asianet News

सुखोई एमकेआई 30 दो इंजन वाला विमान है। हवा में दूसरे लड़ाकू विमान के साथ लड़ाई हो या जमीन पर हमला करना यह विमान हर तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है।

1220
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरु में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहा यह विमान राफेल है। दो इंजन वाला यह 4.5 जेनरेशन का विमान है।

1320
Image Credit : Asianet News

हवा में करतब दिखा रहा यह विमान तेजस है। इसे भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। हल्के वजन और छोटे आकार के चलते यह हवा में बेहद फुर्तीला है।

1420
Image Credit : Asianet News

हवा से हवा में लड़ाई हो या जमीन पर स्थित टारगेट पर हमला करना तेजस हर तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। इसमें हवा में ही इंधन भरा जा सकता है। 

1520
Image Credit : Asianet News

इस तस्वीर में दिख रहे विमान त्रिशूल फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे है। इसमें एक विमान सीधे ऊपर की ओर उड़ता है और दो विमान एक दूसरे के विपरीत दिशा में मुड़ जाते हैं।

1620
Image Credit : Asianet News

लैंडिंग के वक्त सुखोई विमान की रफ्तार बहुत तेज होती है। इसे रनवे पर रोकने के लिए पैराशूट का इस्तेमाल किया जाता है।

1720
Image Credit : Asianet News

एयरो इंडिया में हेलिकॉप्टरों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इस तस्वीर में प्रचंड हेलिकॉप्टर दिख रहे हैं। इस अटैक हेलिकॉप्टर को भारत सरकार की कंपनी एचएएल ने बनाया है।

1820
Image Credit : Asianet News

इस तस्वीर में एक अटैक हेलिकॉप्टर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है। इन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल दुश्मन पर हमला करने के लिए होता है।

1920
Image Credit : Asianet News

दुश्मन के ठिकाने हों या टैंक जैसे बख्तरबंद वाहन, उनके खिलाफ अटैक हेलिकॉप्टर द्वारा हमला करना बेहद असरदार होता है। भारत के पास अपाचे और प्रचंड जैसे ताकतवर अटैक हेलिकॉप्टर हैं।

2020
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना के बेस में बड़ी संख्या में लोग एयरो इंडिया से पहले हो रहे विमानों के हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए जुट रहे हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image2
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image3
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image4
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image5
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved