आगरा के रहने वाले 22 साल के श्याम सिकरवार ने अपनी प्रेमिका की किसी और से सगाई होने के बाद मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी।  

आगरा: प्यार में हारने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शख्स की पहचान श्याम सिकरवार के रूप में हुई है। उसने मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी। लेकिन उससे पहले वो फेसबुक पर लाइव आया और अपना दर्द बताते हुए लाइव ही फांसी लगा ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि श्याम एक लड़की से प्यार करता था। लेकिन उसकी सगाई किसी और से हो गई थी। इस कारण वो काफी परेशान रहता था। उसकी नौकरी भी छूट गई थी। श्याम से फेसबुक पर 4 मिनट तक लाइव रहते हुए अपना दर्द बताया। साथ ही अपने परिवार से माफी मांगते हुए उसने मरने के बाद अंगदान की बात भी कही। 

फेसबुक पर लाइव आने के बाद उसने सबको बताया कि उसका प्यार उसे मिल नहीं पाया, इसलिए वो जान दे रहा है। साथ ही उसने अपने परिवार से कहा कि मेरी लाश की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट करना। पुलिस को श्याम की बॉडी मंदिर परिसर में लटकी मिली। जांच में पाया गया कि श्याम काफी डिप्रेस था। उसने कई बार अपने दोस्तों से मरने की बात कही थी। 

वीडियो को कई लोगों ने लाइव देखा। लेकिन अब फेसबुक ने इसे डिलीट कर दिया है और श्याम का प्रोफाइल डिएक्टिवेट कर दिया गया है।