भारतीय वायुसेना ने नेटफ्लिक्स शो AKvsAK में एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। दरअसल, शो में अनिल कपूर को वायुसेना अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। एक सीन में अनिल कपूर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं। अनिल कपूर ने उसी वीडियो को ट्वीट भी किया। वायुसेना ने उन्हीं के ट्वीट को रीट्वीट कर आपत्ति दर्ज कराई।
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने नेटफ्लिक्स शो AKvsAK में एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। दरअसल, शो में अनिल कपूर को वायुसेना अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। एक सीन में अनिल कपूर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं। अनिल कपूर ने उसी वीडियो को ट्वीट भी किया। वायुसेना ने उन्हीं के ट्वीट को रीट्वीट कर आपत्ति दर्ज कराई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

वायुसेना ने लिखा, इस वीडियो में भारतीय वायुसेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल हुआ है। अनिल कपूर वर्दी पहनकर जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह ठीक नहीं है। यह सैन्य बलों के असल व्यवहार को प्रदर्शित नहीं करता है। सेना से जुड़ा यह सीन इस फिल्म से तुरन्त हटाया जाना चाहिए।
Scroll to load tweet…
