हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की।

नई दिल्ली. हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, " कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सात फरवरी को एआई314 को रवाना करने के बाद एअर इंडिया अपनी हांगकांग की उड़ानों को निलंबित कर रहा है।"

कोरोना वायरस के कारण 400 से अधिक लोगों की मौत 

कोरोना वायरस का सबसे पहले मामला चीन के वुहान शहर से सामने आया था। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से मंगलवार को हांगकांग में भी एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। कंपनी ने इसके बाद अपनी हांगकांग की उड़ान रद्द करने का फैसला किया है। इससे पहले इंडिगो भी भारत से चीन के बीच की अपनी उड़ानें रद्द कर चुका है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)