दिल्ली से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। दरअसल, विमान में चमगादड़ घुस आया था। इसके चलते फ्लाइट को वापस लौटाने का फैसला किया गया। उड़ान भरने के 30 मिनट बाद फ्लाइट को वापस लैंड कराया गया।

नई दिल्ली. दिल्ली से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। दरअसल, विमान में चमगादड़ घुस आया था। इसके चलते फ्लाइट को वापस लौटाने का फैसला किया गया। उड़ान भरने के 30 मिनट बाद फ्लाइट को वापस लैंड कराया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एयर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिर, विमान AI-105 DEL-EWR ने दिल्ली से नेवार्क के लिए उड़ान भरी थी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट ने गुरुवार सुबह तड़के 2:20 पर उड़ान भरी। लेकिन फ्लाइट में चमगादड़ भी मौजूद था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात की और दिल्ली में फ्लाइट को लैंड कराने का फैसला किया गया। 

"

दूसरे विमान से भेजा गया यात्रियों को
फ्लाइट को उड़ान भरने के 30 मिनट बाद लैंड कराया गया। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने पायलट को विमान में चमगादड़ होने की जानकारी दी गई। इसके बाद इसे लैंड कराया गया। इसके बाद वाइल्‍डलाइफ स्‍टाफ ने इसे केबिन से हटाया। चमगादड़ को निकालने के बाद फ्यूमिगेशन किया गया। साथ ही यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट करके नेवार्क भेजा गया। 

लोडिंग के समय घुसा चमगादड़ 
DGCA ने इस मामले में इंजीनियरिंग टीम से पूरी रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, इंजीनियरिंग टीम का कहना है कि केटरिंग वाहनों की लोडिंग के समय चमगादड़ ने फ्लाइट में प्रवेश किया होगा।