पूर्वांचल के काफी चर्चित नेता अजय राय, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी ने मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं।

UP Congress new State President: कांग्रेस ने यूपी के संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय को बनाया गया है। पूर्वांचल के काफी चर्चित नेता अजय राय, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। अजय राय को बृजलाल खाबरी की जगह नियुक्त किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को नई जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को गुजरात राज्य का प्रभारी बनाया गया है। मुकुल वासनिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इसी तरह कांग्रेस ने अपने दूसरे महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। सुरजेवाला को जय प्रकाश अग्रवाल और वासनिक को रघु शर्मा की जगह पर प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

कौन हैं अजय राय?

पूर्व विधायक अजय राय मूल बनारस के रहने वाले हैं। बनारस में 19 अक्टूबर 1969 को जन्मे अजय राय 1996 से 2007 तक बीजेपी से पांच बार विधायक रहे चुके हैं। भाजपा आलाकमान के साथ मतभेद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिए थे। बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ 2009 में बनारस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। चुनाव हारने के बाद उन्होंने सपा छोड़ दिया। पिंडरा विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोका और जीत दर्ज की। इसके बाद वह कांग्रेस ज्वाइन कर लिए। कांग्रेस ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया। हालांकि, अजय राय चुनाव हार गए लेकिन चर्चा के केंद्र में रहे। 2019 में भी वह बनारस से लोकसभा चुनाव लड़े। राय की पूर्वांचल के भूमिहार समाज में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। वह कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस के पूर्वांचल जोन के अध्यक्ष थे। 

यह भी पढ़ें:

NMML का नाम बदले जाने पर बोले राहुल गांधी-नेहरूजी की पहचान उनके कर्म हैं उनका नाम नहीं