समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए इसे भाजपा की वैक्सीन तक करार दे दिया था। लेकिन अब उनके रिश्तेदार ही वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए हैं। 

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए इसे भाजपा की वैक्सीन तक करार दे दिया था। लेकिन अब उनके रिश्तेदार ही वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुलायम सिंह यादव की बहन कमला देवी और उनके पति डॉ अनंत सिंह ने इटावा के जिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना का टीका लगवाया। 

कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा
हॉस्टिपल के वैक्सीनेशन सेंटर इंचार्ज डॉ अशोक ने बताया कि डॉ अनंत और उनकी पत्नी मंगलवार को दोपहर 3 बजे वैक्सीन लगवाने के लिए आए थे। अब उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। दोनों लोग सीनियर सीटिजन कैटेगरी में है। 

वैक्सीनेशन के खिलाफ नहीं थे अखिलेश- सपा
सपा नेता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अखिलेश यादव वैक्सीन लगवाने के खिलाफ नहीं थे। वे भाजपाकरण के खिलाफ थे। हम हमारे वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन पर पूरा भरोसा करते हैं। वैक्सीन लगवाना किसी की अपनी मर्जी है। हम किसी को यह नहीं कह सकते कि वे वैक्सीन लगवाएं या नहीं। 

क्या कहा था अखिलेश यादव ने ?
जनवरी में जब वैक्सीन का ड्राइ रन चल रहा था, उस वक्त अखिलेश यादव ने कहा था कि हम वैक्सीन नहीं लगवा सकते, क्यों कि हमें भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा था कि मैं इस समय कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि यह भाजपा द्वारा दी जा रही है। मैं भाजपा की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी, तब हम सबको फ्री वैक्सीन लगवाएंगे।