केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता कानून के समर्थन में कर्नाटक के हुबली में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, लेफ्ट समेत तमाम विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। शाह ने कहा, आज जो लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, वे दलित विरोधी हैं। 

बेंगलुरु. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता कानून के समर्थन में कर्नाटक के हुबली में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, लेफ्ट समेत तमाम विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। शाह ने कहा, आज जो लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, वे दलित विरोधी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह ने कहा, राहुल बाबा के नाना जी जो गलती करके गए थे नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे सुधारने के काम किया है। 

विपक्ष ने लोगों को सड़कों पर उतारा- शाह
शाह ने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। नागरिकता कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है, जिससे मुस्लिम लोगों की नागरिकता छीनी जाए। शाह ने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी, सपा, बसपा, कम्युनिस्ट, केजरीवाल और ममता ने लोगों को CAA के विरोध में सड़कों पर उतारा। इसके लिए ये लोग ही जिम्मेदार हैं।

'कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा किया'
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस, लेफ्ट, ममता बनर्जी, केजरीवाल, जेडीएस, बसपा और सपा वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में भगवान बुद्ध की मूर्ति पर गोले दागकर तोड़ दिया गया। प्रताड़ित भाई भारत में आए। आज हम सीएए लेकर आए हैं। हमने उन भाइयों-बहनों को सम्मान दिया है। 

Scroll to load tweet…