रूस यूक्रेन के युद्ध में अमृतसर पंजाब के एक जवान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। घरवालों का कहना है कि शव को भारत लाया जाए।

अमृतसर. अमृतसर पंजाब के रहने वाले एक जवान की रूस यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेन की बार्डर पर मौत हो गई है। वह इसी साल जनवरी में रूस गया था। घर में उसके एक बेटा और बेटी सहित पत्नी है। जिनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घरवालों ने आखरी बार 3 मार्च को बात की थी। अब पत्नी अपने पति का शव भारत लाने की मांग कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टूरिस्ट वीजा पर गया था रूस

बताया जा रहा है कि अमृतसर पंजाब का रहने वाला युवक तेजपाल टूरिस्ट वीजा पर 12 जनवरी को रूस गया था। तेजपाल के घरवालों ने बताया कि उसे जबरन रूस में आर्मी में भर्ती कर लिया गया। उसने 3 मार्च को फोन करके बताया था कि वह बार्डर पर जा रहा है। तेजपाल को उसके घरवाले भेजना नहीं चाहते थे। अब उसकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी का कहना है कि उसके पति के शव को घर लाया जाए।

अंतिम बार दर्शन करना चाहती है बीवी

मृतक जवान तेजपाल के उसकी पत्नी अंतिम बार दर्शन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वो कभी वापस नहीं आएंगे। अगर ऐसा होता तो कभी उन्हें जाने ही नहीं देती। तेजपाल की पत्नी ने सरकार से मांग की है कि उसके पति को अंतिम दर्शन के लिए भारत लाया जाए।

यह भी पढ़ें: B.Tech की छात्रा ने इंदौर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या करने की वजह

दो भारतीयों की मौत, भर्ती रोकने की मांग

इस मामले में भारत के विदेशी मंत्रालय का कहना है कि रूस सेना में भर्ती हुए दो भारतीय यूक्रेन से हुए संघर्ष में मारे गए हैं। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी के लिए नई दिल्ली स्थित रूसी राजदूत और मॉस्को स्थित रूसी अफसरों से इस मुद्दे को उठाया है। इसी के साथ भारत ने रूसी सेना द्वारा अपने नागरिकों की भर्ती रोकने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: महिला कांस्टेबल मुसीबत में फंसी, पुलिस अफसर ने अब मांग लिया डेथ सार्टिफिकेट