राज्य के सभी जिलों को ऐसे परिवारों की सूची बनाने का आदेश दिया गया है जहां पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं।

विजयवाडा। कोरोना की तीसरी वेव से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए आंध्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को अब वैक्सीन में प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य के सभी जिलों को ऐसे परिवारों की सूची बनाने का आदेश दिया गया है जहां पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डायरेक्ट्रेट ने दिया निर्देश

आंध्र प्रदेश के पब्लिक हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डायरेक्टर ने आदेश जारी किया है कि सभी मेडिकल अफसर उन मांओं की एक लिस्ट बनाएं जिनके पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। इन सभी महिलाओं को एक टोकन दिया जाए और वैक्सीन उपलब्ध होते ही एक दिन पहले सूचना दे दी जाए। सभी आशा व एएनएम को इसके लिए लगाया जाए ताकि वह पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मां को वैक्सीन लगवाने में मदद करें। 

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona