केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से इस बात पर नाराज हैं कि फिल्म Oppenheimer के उस सेक्स सीन को कैसे पास कर दिया गया, जिसमें भगवत गीता का पाठ दिखाया गया है। 

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन जिसे सेंसर बोर्ड भी कहा जाता है इन दिनों चर्चा में है। इसने उस हॉलीवुड फिल्म Oppenheimer को बिना कट लगाए पास कर दिया, जिसमें सेक्स सीन के दौरान भगवत गीता का पाठ दिखाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी सेंसर बोर्ड से नाराज हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने इस बात पर नारजगी जताई है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' के उस सीन को कैसे पास कर दिया गया जिसमें एक्टर धार्मिक ग्रंथ भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करते हुए सेक्स संबंध बनाता है।

सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार मंत्री ने सेंसर बोर्ड की खिंचाई की और उसे फिल्म से विवादित सीन को हटाने का निर्देश दिया। मंत्री ने पूछा, "ऐसा सीन कैसे पास किया गया? सूत्रों के अनुसार इसके लिए जिम्मेदार कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

ओपेनहाइमर के इस सीन पर मचा है विवाद

फिल्म में ओपेनहाइमर का रोल सिलियन मर्फी ने निभाया है। उसे मनोवैज्ञानिक जीन टैटलर (फ्लोरेंस पुघ) के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस उसे एक संस्कृत पुस्तक से एक श्लोक पढ़ने के लिए कहती है। किताब का शीर्षक या कवर दिखाई नहीं देता है। टैटलर के कहने पर ओपेनहाइमर वह श्लोक पढ़ता है। "अब मैं मौत बन गया हूं। दुनिया का विनाशक।"

दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी है फिल्म

फिल्म ओपेनहाइमर दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है। यह शुक्रवार को रिलीज हुई है। विवादास्पद सीन से सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। लोग सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। #BoycottOppenheimer और #RespectHinduCulture जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- सेक्स करते एक्टर ने पढ़ी भगवद गीता, फिल्म 'Oppenheimer' के सीन पर मच रहा बवाल