भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नया मेहमान आया है। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनकी डिलीवरी हुई। विराट कोहली ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। 

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नया मेहमान आया है। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनकी डिलीवरी हुई। विराट कोहली ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। आईए जानते हैं कि विराट कोहली ने क्या कहा ?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। 

Scroll to load tweet…


2017 में की थी शादी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी। विराट और अनुष्का ने अगस्त 2020 में प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। विराट कोहली हाल ही में टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में दौरे से पितृत्व अवकाश की वजह से छुट्टी पर हैं।