भारत चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों देश बातचीत से इस विवाद को हल करने के पक्ष में हैं। वहीं, नेपाल के साथ भी रिश्तों में खटास आई है। ऐसे में अब आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने इन दोनों देशों को लेकर अपनी बात रखी।

नई दिल्ली. भारत चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों देश बातचीत से इस विवाद को हल करने के पक्ष में हैं। वहीं, नेपाल के साथ भी रिश्तों में खटास आई है। ऐसे में अब आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने इन दोनों देशों को लेकर अपनी बात रखी। नरवणे ने भरोसा दिलाया है कि सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने कहा, चीन के साथ सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में, बातचीत जारी है। मैं सबको इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारी चीन के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि हमारे बीच जल्द ही बातचीत से इस विवाद का समाधान निकलेगा।

Scroll to load tweet…


नेपाल से हमारे संबंध मजबूत बने रहेंगे
जनरल नरवणे ने कहा, हमारे नेपाल के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं, हमारे भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक जुड़ाव हैं। उनके साथ हमारे संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी मजबूत बने रहेंगे।

कश्मीर में हमें सफलता मिली
उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में हमें पिछले 10-15 दिन में कई सफलता मिली हैं, 15 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। ये सब हो सका क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा बलों के बीच सहयोग और समन्वय रहा। ज्यादातर ऑपरेशन स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर आधारित थे। 

चीन ने 3 क्षेत्र से सेना हटाई
भारत और चीन के बीच 1 महीने से चला आ रहा सीमा विवाद अब खत्म हो गया है। 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत के बाद चीन गलवान, पेट्रोलिंग पॉइंट 15 और हॉट स्प्रिंग से अपनी सेना को 2.5 किमी पीछे हटाने को तैयार हुआ था। वहीं, भारत ने भी अपने जवानों को पीछे हटाए थे।