भारत चीन विवाद के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बॉर्डर के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों से भी मुलाकात की।

लद्दाख. भारत चीन विवाद के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बॉर्डर के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों से भी मुलाकात की। आर्मी चीफ ने चीन के साथ झड़प में बहादुरी से लड़ने वाले जवानों को कमेंडेशन कार्ड (प्रशंसा पत्र) दिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्मी चीफ ने लद्दाख की फॉरवर्ड लोकेशन पर पहुंचकर भारतीय सेना और ITBP के जवानों का मनोबल बढ़ाया। सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग भी की। उनके साथ 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी थे।

Scroll to load tweet…


घायल जवानों से भी मुलाकात
15 जून को भारत और चीन के जवानों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, 50 से ज्यादा जवान जख्मी हुए थे। इनका इलाज लद्दाख के आर्मी अस्पताल में चल रहा है। सेना प्रमुख नरवाणे ने घायल सैनिकों से भी बात की। उनकी बहादुरी के लिए उनकी तारीफ की। इससे पहले आर्मी चीफ मंगलवार को भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल से भी मिले थे।