पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे 66 साल के थे। 9 अगस्त को एम्स में चेकअप कराने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। उन्हें कमजोरी और घबराहट की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। 

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे 66 साल के थे। 9 अगस्त को एम्स में चेकअप कराने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। उन्हें कमजोरी और घबराहट की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। जेटली के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया।

उप राष्ट्रपति और बीजेपी नेता वैंकया नायडू ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा- उनका जाना देश और मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। मैं निशब्द हूं। वह एक शक्तिशाली नेता, प्रशासक, और बेहतर इंसान थे। 

Scroll to load tweet…

अमित शाह ने लिखा, मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया, बल्कि परिवार का एक सदस्य भी खोया

Scroll to load tweet…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- अरुण जेटली, कठिन से कठिन कार्य को शांति, धैर्य और गहरी समझदारी के साथ पूरा करने का अद्भुत सामर्थ्य रखते थे। उनका देहावसान हमारे सार्वजनिक जीवन और बौद्धिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं। 

Scroll to load tweet…

बीजेपी नेता ने स्मृति ईरानी ने कहा - एक अच्छे वक्ता, अधिवक्ता ने निष्ठापूर्ण और ऊर्जा से देश और संगठन के लिए काम किया। मेरी उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना। ओम शांति।

Scroll to load tweet…


राजनाथ सिंह 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अरुण जेटली जी ने कई क्षमताओं में देश की सेवा की और वे सरकार और पार्टी संगठन के लिए एक संपत्ति थे। वह हमेशा मुद्दों की गहरी और स्पष्ट समझ रखते थे। उनके ज्ञान और अभिव्यक्ति ने कई दोस्तों का दिल जीता। 

Scroll to load tweet…

हर्षवर्धन
बीजेपी सांसद हर्षवर्धन ने भी उनके बीमारी पर गहरा दुख जताया।

Scroll to load tweet…

अरविंद केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- पूर्व एफएम और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कानून के बेहतरीन वकील और एक अनुभवी राजनेता जो अपने शासन कौशल के लिए जाना जाता है, देश द्वारा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति संवदेना प्रकट करते हैं। #RIP

Scroll to load tweet…

तेजस्वी यादव ने भी जताया दुख

Scroll to load tweet…

बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अरुण जेटली के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंंने लिखा..एक पिता आपको बोलना सिखाता पर एक पिता तुल्य व्यक्ति आपको बात करना सिखाता है। एक पिता चलना सिखाता है और एक पिता तुल्य कूच करना। एक पिता आपको नाम देता है पर एक पिता तुल्य पहचान देते हैं। मेरे पिता तुल्य अरुण जेटली जी के जाने के साथ मुझसे जुड़ा बहुत कुछ चला गया। 

Scroll to load tweet…

कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया गया। कांग्रेस पार्टी ने बयान में कहा कि उनके निधन से काफी दुख हुआ। परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

Scroll to load tweet…

सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताते हुए कहा- उनका चले जाना काफी दुखदायी है। वे काफी समय तक लोगों के नेता, सांसद और मंत्री रहे। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।