दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर एक बार फिर से तिहाड़ जेल प्रशासन और AAP आमने सामने है। इस दौरान AAP नेताओं ने केजरीवाल के वजन को लेकर दावा किया है।

Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और AAP के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। AAP नेताओं ने दावा किया है कि केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। इस पर AAP सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि तेजी से वजन कम होना एक गंभीर बीमारी का संकेत है। जेल में उनका हेल्थ गिर गया है। जेल रिपोर्ट पुष्टि करती है कि केजरीवाल का वजन कम हो गया है। उनके ब्लड में सुगर का लेवल कई गुना कम हो गया है। अगर शुगर का लेवल कम है तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है। ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

AAP का आरोप है कि केजरीवाल को सलाखों के पीछे मारने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने कहा- इस तरह की कहानी का उद्देश्य जेल प्रशासन को डराना है। जेल के चिकित्सा अधिकारी ने कहा- वजन में कमी कम मात्रा में भोजन या कम कैलोरी सेवन के कारण हो सकती है। जेल प्रशासन ने मुख्यमंत्री की हेल्थ कंडीशन पर एक रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने बताया - केजरीवाल का वजन 1 अप्रैल को 65 किलोग्राम था। सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद 10 मई को उन्हें जमानत दी गई, तो उनका वजन 64 किलोग्राम था। जब वो 2 जून को दोबारा जेल आए तो उनका वजन 63.5 KG दर्ज किया गया। फिलहाल अब उनका वजन 61.5 किलोग्राम है। इससे पहले, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा था - जब केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था और यह घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है।

तिहाड़ जेल के मेडिकल बोर्ड का बयान

मेडिकल बोर्ड की सलाह के अनुसार- कैदी के ब्लड शुगर की निगरानी की जा रही है। उन्हें दवाई और खाना दिया किया जा रहा है। उनके जरूरी अंग इस समय सामान्य स्थिति में हैं। केजरीवाल के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। उनकी सभी बीमारियों के लिए पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है और वह दिन में तीन बार घर का बना खाना खा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 1978 के बाद पहली बार जगन्‍नाथ मंदिर के खजाने की ऑडिट शुरू, जानें 46 साल पहले क्या मिला था?