अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। इसे देश का पहला टॉवर बताने पर केजरीवाल twitter पर ट्रोल हुए हैं।

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर(smog tower) का उद्घाटन किया। इसे देश का पहला स्मॉग टॉवर बताने पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। कहा जा रहा है कि जनवरी, 2020 में सांसद गौतम गंभीर चीन की तर्ज पर दिल्ली का पहला स्मॉग टॉवर लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में लगवा चुके हैं। इसका खर्चा गौतम गंभीर फाउंडेशन ने उठाया था। twitter पर कुछ लोगों ने इसकी खबरें भी पोस्ट की हैं। गौतम गंभीर ने जब स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया था, तब इसका नाम शुद्ध रखा गया था। दावा किया गया था कि ये स्मॉग टॉवर 750 मीटर के दायरे तक हवा को purify करेगा। उसी दौरान उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 52 विधानसभा क्षेत्रों में स्मॉग टॉवर लगाने की घोषणा की थी।

https://t.co/zYDM5GGtQi

Scroll to load tweet…

उद्घाटन के बाद केजरीवाल ने कहा
प्रदूषण से लड़ने के लिए हमने आज दिल्ली में भारत का पहला स्मॉग टावर लगाया है। यह एक किलोमीटर के दायरे में हवा को साफ करने में मदद कर सकता है। इसे प्रयोग के आधार पर स्थापित किया गया है और इसके डेटा का IIT-दिल्ली और IIT-बॉम्बे द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा।

twitter पर आए ये कमेंट्स
बता दें कि कनॉट प्लेस में लगा स्मॉग टॉवर प्रति सेकेंड एक हजार घन मीटर हवा को साफ करेगा। यह प्रदूषण फैलाने वाले तत्व पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा को कम करेगा। बहरहाल, इस मामले पर twitter पर कुछ ऐस कमेंट्स मिले...

#कृपया केजरीवाल पर कभी विश्वास न करें। पहले उसके दावों की पुष्टि करें और फिर अपनी खबर डालें।

#टावर की कीमत क्या है और इस टावर के विज्ञापन की कीमत क्या है?

#अब 5 दिन विज्ञापन करेगा।

#GautamGambhir ने पिछले साल एक स्थापित किया था। दिल्ली में यह पहला कैसे आया! यहां भी झोल!

pic.twitter.com/14ymneZ4rD

Scroll to load tweet…

https://t.co/pTyZ0Ipi9Y

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
केजरीवाल पर सवाल: twitter पर RTI के हवाले से खुलासा-'सिर्फ विज्ञापनों के लिए पैसा है, शहीदों के लिए नहीं'
कश्मीर को अलग देश बताने पर कैप्टन ने ली सिद्धू के एडवायजर की क्लास, अगर जानकारी नहीं है, तो मत बोलें