राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद जैसे शब्द गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को विभाजित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए इस शब्द को गढ़ा गया।

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद जैसे शब्द गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को विभाजित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए इस शब्द को गढ़ा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अशोक गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके भाजपा पर हमला बोला। गहलोत ने ट्वीट किया, लव जिहाद भाजपा द्वारा निर्मित शब्द है ताकि देश को बांटा जा सके और सांप्रदायिक सौहर्द को बिगाड़ा जा सके। शादी एक व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा। प्यार में जिहाद की कोई जगह नहीं है

Scroll to load tweet…

एक और ट्वीट में सीएम गहलोत ने कहा, वे (भाजपा) देश में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं, जहां सहमति रखने वाले व्यस्क सत्ता की दया पर होंगे। शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है और ये लोग उस पर अंकुश लगा रहे हैं, यह व्यक्तिगत आजादी छीनने जैसा है।

Scroll to load tweet…

गहलोत ने लिखा, यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, सामाजिक तनाव को बढ़ावा देने और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने की चाल जैसी प्रतीत होती है। राज्य किसी भी आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करता है।