नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच असम के भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के हर हमले का जवाब दो।  

गुवाहाटी. नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच असम के भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के हर हमले का जवाब दो। अगर वे हमारे एक शख्स को छूते हैं तो हमें उनके 10 को निशाना बनाना है। अगर वे आपका घर जलाने आएं तो आप उनका घर जला दीजिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"अपने लोगों का समर्थन करना होगा"
- डिब्रूगढ़ के झाबुआ से पार्टी के एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कहा, हमें मजबूत होना होगा। हमने बहुत सहा है। अगर कोई आपके घर को जलाने आता है तो उनके घर जला दो। हमें अपने लोगों का समर्थन करना होगा।

- मृणाल सैकिया ने बताया कि 3.3 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में एक लाख लोग भी एक साथ किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। अगर इसी को आंदोलन बता रहे हैं कि तो उनका क्या जो इस आंदोलन के खिलाफ थे।