असम में बारिश ने भयानक रूप धारण कर लिया है। बाढ़ की चेतावनी मिलने के बाद काजीरंगा नेशनल पार्क में रह रहे जानवरों को दूसरी जगह पहुंचा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने इन जानवरों को शिकारियों से बचाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पूरी तरह सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

काजीरंगा: असम में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ के कारन काजीरंगा नेशनल पार्क का 70% हिस्सा डूब चूका है। इसे देखते हुए फारेस्ट ऑफिसर्स की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई और उन्हें लगातार पूरे हालात पर नजर रखने को कहा गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि काजीरंगा में एक सींघ वाले गेंडे और कई जानवर रहते हैं। सभी को बाढ़ से बचाने के लिए दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा है। इसे लेकर नेशनल हाईवे 37 पर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जानवरों को इसी रास्ते से दूसरी जगह ले जाय जा रहा है। ऐसे में शिकारियों से जानवरों को बचाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 


वहीं अभी तक असम में कई जगह बाढ़ को लेकर लगाए गए कैंप में कई लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया है। वहीं बचाव कार्य अभी भी जारी है।