असम में पिकनिक के दौरान गौ हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गाय का मांस खाया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

गुवाहाटी। असम में पुलिस ने छह लोगों को सार्वजनिक रूप से गाय की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे कम उम्र वाले आरोपी की उम्र 19 साल है। इन लोगों ने पिकनिक के दौरान एक गाय की हत्या की और उसके मांस को खाया। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वायरल वीडियो के प्रसारित होने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Scroll to load tweet…

आरोपियों ने गौ हत्या का वीडियो बना किया पोस्ट

आरोपियों की पहचान 20 साल के साहिल खान, 19 साल के हफीजुर इस्लाम, 20 साल के रोकिबुल हुसैन, 30 साल के साहिदुल इस्लाम, 26 साल के इजाज खान और 24 साल के जाहिदुल इस्लाम के रूप में हुई है। ये सभी असम के कामरूप जिले के असलपारा गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों द्वारा बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बड़े चाकुओं को तेज करते, बर्तनों और गाय को नाव पर रखकर ले जाते देखा गया। वीडियो के दूसरे हिस्से में आरोपियों को गाय का वध करते और उसके मांस को पकाते देखा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद फैल गया था आक्रोश

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके के हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की। बता दें कि असम में मवेशियों के अवैध वध और व्यापार पर रोक है। इसके लिए असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 में सख्त प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस कानून के सख्त पालन के बारे में मुखर रहे हैं। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में इसके महत्व पर जोर दिया है।