महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव और 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम प्रचार थम गया। इससे पहले सभी पार्टियों के नेताओं ने आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

मुंबई/चंडीगढ़. महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव और 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम प्रचार थम गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत तमाम भाजपा नेताओं ने आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, इस मामले में सितारे भी पीछे नहीं रहे। 21 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। 

चुनाव प्रचार के आखिरी हेमा मालिनी, सनी देओल, और गोविंदा, मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करते आए। आज सनी देओल का जन्मदिन भी था। 

हेमा मालिनी
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के झुंझुनू में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगरा के लिए वोट मांगे। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के पानीपत की इराना सीट से प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार के लिए चुनावी जनसभा भी की। 

Scroll to load tweet…


सनी देओल ने किया रोड शो
सनी देओल ने हरियाणा की बदली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धांकड़ के लिए रोड शो किया। इस दौरान वे गदा लिए भी नजर आए। 

Scroll to load tweet…


गोविंदा ने बुलढाणा में किया रोड शो
कांग्रेस से सांसद रहे गोविंदा भी भाजपा के साफे में नजर आए। उन्होंने बुलढाणा की मल्कापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मदनलाल के लिए चुनाव प्रचार किया। 

Scroll to load tweet…

मनोज तिवारी
भाजपा सासंद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी जिंद में श्रीकृष्ण मिंदा के लिए रोड शो किया। 

Scroll to load tweet…