सियाचिन ग्लेशियर के पास  हिमस्खलन (एवलांच) ने आर्मी कैंप को हिट किया। बर्फ में सेना के कई जवानों के फंसे होने की खबर है, जिन्हें बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना के सूत्रों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उत्तरी ग्लेशियर के पास 18,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ।  

नई दिल्ली. सियाचिन ग्लेशियर के पास हिमस्खलन (एवलांच) ने आर्मी कैंप को हिट किया। बर्फ में सेना के कई जवानों के फंसे होने की खबर है, जिन्हें बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना के सूत्रों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उत्तरी ग्लेशियर के पास 18,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमस्खलन में 4 जवान शहीद

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना के 8 जवान लापता हैं। कुछ देर बाद खबर आई की 4 जवान सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

- साल 2016 में 10 जवान सियाचिन हिमस्खलन में दब गए थे। लांस नायक हनमनथप्पा, जिन्हें छह दिनों तक बर्फ में दबे रहने के बाद बचाया गया था, बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था। सियाचिन, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र कहा जाता है, समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई पर है।