BANGALORE SOUTH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बेंगलुरू साउथ सीट भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को भारी मतों से विजय श्री का वरण किया है। 

BANGALORE SOUTH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बेंगलुरू साउथ सीट भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को भारी मतों से विजय श्री का वरण किया है। उन्होंने यहां से कांग्रेस की Souwmya Reddy को मात दी है। तेजस्वी सूर्या को कुल 750830 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की Souwmya Reddy को 473747 वोटों के साथ ही संतोष करना पड़ा है। ये भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट है, जिसे पर 1991 से ही भाजपा का कब्जा है। इस जीत के बाद तेजस्वी सूर्या का कद पार्टी में और भी बड़ा हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरू साउथ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े…
- 1991 से 2019 तक-8 बार से BJP जीत रही बेंगलुरु साउथ सीट
- 2019 में BJP के तेजस्वी सूर्या बने विनर, 13 लाख थी कुल प्रॉपर्टी
- तेजस्वी सूर्या ने 2019 में कुल 739229 वोट हासिल किया था
- 1996 से 2014 तक बीजेपी के अनंत कुमार ने 6 बार जीती सीट
- अनंत कुमार ने 2014 में 4 cr. की कुल संपत्ति घोषित की थी
- 2009 में अनंत कुमार के पास कुल 1 करोड़ की प्रॉपर्टी थी
- 2004 में अनंत कुमार को कुल 386682 वोट मिला था
- 1977 से 1989 तक 1 बार कांग्रेस, 1 बार BLD-2 बार JNP ने जीता

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बेंगलुरु दक्षिण संसदीय सीट पर 2215489 वोटर थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1998724 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या 739229 वोट पाकर 2019 में सांसद बने।उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया था। उन्हें 408037 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में बेंगलुरु दक्षिण की सीट पर बीजेपी का कमल खिला था। सांसद बने अनंत कुमार को 633816 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार नंदन नीलेकणि को 405241 वोट मिला था।


पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट