BAREILLY Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की बरेली सीट पर बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार (Chhatra Pal Singh Gangwar) ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 567127 वोटों से हराया। 

BAREILLY Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की बरेली सीट पर बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार (Chhatra Pal Singh Gangwar) ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन (Praveen Singh Aron) को 567127 वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरेली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2009 को छोड़कर लगातार 8 बार से बरेली सीट पर BJP का कब्जा

- 8 बार बीजेपी के संतोष गंगवार बरेली की जनता के नेता रह चुके हैं

- 2009 में बरेली सीट को कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरन ने जीता था

- 1989 से 2019 तक संतोष गंगवार को मिल रहा जनता का आर्शीवाद

- 2019 में संतोष गंगवार के पास कुल प्रॉपर्टी 12 करोड़ रु. थी

- बीजेपी प्रत्याशी संतोष कुमार हर बार भारी बहुमत से विजयी बने

- 2014-2019 में संतोष कुमार की जीत का मार्जिन लगभग डबल था

- 2014 में संतोष कुमार गंगवार ने कुल 3 करोड़ की प्रॉपर्टी शो की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बरेली सीट पर 1797655 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1664081 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार गंगवार को बरेली की जनता ने 565270 वोट देकर सांसद बनाया था। गंगवार ने सपा उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार को हराया था। उन्हें 397988 वोट मिला था। वहीं, लोकसभा चुनाव 2014 में बरेली सीट पर बीजेपी का परचम लहराया था। संतोष कुमार गंगवार को 518258 वोट, जबकि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार आयशा इस्लाम को 277573 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट