भारत की महिला बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सोमवार को अपने फैंस को एक ट्वीट से चौंका दिया। दरअसल, उन्‍होंने एक पोस्‍ट में संन्‍यास शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। लेकिन एक दूसरे पेज को ट्वीट करके सिंधु ने सारे कयासों पर विराम लगा दिया। उन्होंने लिखा- मैं खेल से नहीं बल्कि थकान, डर, अनिश्चितता और निगेटीविटी से रिटायरमेंट ले रही हूं।

नई दिल्ली. भारत की महिला बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सोमवार को एक ट्वीट करके फैंस को चौंका दिया। दरअसल, उन्‍होंने एक पोस्‍ट में संन्‍यास शब्‍द का इस्‍तेमाल किया, जिसके बाद कई सारे कयासों पर चर्चा होने लगी। सिंधू ने अपने एक ट्वीट में 'I RETIRE' लिखा, लेकिन दूसरा एक पोस्ट करके उन्होंने क्लियर कर दिया कि मैं खेल से नहीं बल्कि थकान, डर, अनिश्चितता और निगेटीविटी से रिटायरमेंट ले रही हूं।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कोरोना के कारण उन्होंने ऐसा लिखा
पीवी सिंधू ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा पोस्‍ट किया है। पहले पन्‍ने पर लिखा है, 'डेनमार्क ओपन आखिरी स्‍ट्रॉ था। मैंने संन्‍यास लिया।' इसके बाद अगले पन्‍ने पर उनके पोस्‍ट में लिखा है, ''यह महामारी मेरे लिए आंखे खोलने वाली रही। मैं विरोधियों से लड़के के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं। पूरी ताकत के साथ आखिरी शॉट्स लगा सकती हूं। एक बार मैं ऐसा कर सकी हूं, इस बार भी ऐसा कर सकती हूं। लेकिन ये वायरस जो दुनिया को नजर नहीं आ रही है, उसे मैं कैसे हराऊं।''

विरोधियों से लड़ने में करती हूं मेहनत लेकिन.....
घर में रहते हुए महीनों हो गए और हर बार बाहर जाने के लिए हम अपने आप से ही सवाल करते हें। इन सभी चीजों का एहसास करते हैं और ऑनलाइन इतनी दिल टूटने वाली कहानियां पढ़ी कि अपने आप से सवाल करने लगी हूं कि हम कहां जी रहे हैं। डेनमार्क ओपन में भारत का प्रतिनिधित्‍व नहीं करना आखिरी स्‍ट्रॉ था।'