MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • Bengaluru Stampede: मुफ्त टिकट, बेतहाशा भीड़, चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ के टॉप 10 अपडेट

Bengaluru Stampede: मुफ्त टिकट, बेतहाशा भीड़, चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ के टॉप 10 अपडेट

Chinnaswamy Stadium Stampede: आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न मनाने के दौरान बुधवार शाम को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची। इसके चलते 11 लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा जख्मी हो गए। इस घटना से जुड़े टॉप अपडेट्स पर एक नजर डालें...

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jun 05 2025, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ANI

1- मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 15 दिन में देनी है रिपोर्ट

कर्नाटक सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी जी. जगदीश को बेंगलुरु शहरी डीसी और जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वह घटना की मजिस्ट्रेट जांच का नेतृत्व करेंगे। 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देनी है। संभावित चूक और जिम्मेदार लोगों का पता लगाना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : ANI

2- मुफ्त टिकट की अफवाह से मची भगदड़

अफरातफरी तब शुरू हुई जब अफवाह फैली कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 7 पर मुफ्त टिकट बांटे जाएंगे। यहां हजारों लोग जुट गए। अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग अंदर जाने के लिए बेताब थे। इससे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और भगदड़ शुरू हो गई।

Related Articles

Related image1
RCB की जीत में मातम: बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर आया BCCI का रिएक्शन
Related image2
RCB Victory: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 मरे
37
Image Credit : ANI

3- चिन्नास्वामी स्टेडियम की 35 हजार क्षमता, पहुंच गए 2 लाख से अधिक लोग

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35 हजार लोगों के बैठने की है। यहां दो लाख से ज्यादा लोग जुट गए।

4- विक्ट्री परेड को लेकर असमंजस

बुधवार सुबह 11:56 बजे बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की कि विजय परेड नहीं होगी। दोपहर 3:14 बजे आरसीबी प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि शाम 5 बजे परेड शुरू होगी। इसके बाद स्टेडियम में जश्न मनाया जाएगा। इससे प्रशंसक असमंजस में पड़ गए।

47
Image Credit : ANI

5- भीड़ प्रबंधन ठीक नहीं

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लाखों लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन इन्हें संभालने की व्यवस्था ठीक नहीं थी। लोग गेटों पर चढ़ रहे थे, बैरियरों को धक्का दे रहे थे और पुलिस से भिड़ रहे थे। भगदड़ में बाल-बाल बची 25 साल की सिनचना एन ने कहा, "पुलिस भीड़ नियंत्रित नहीं कर रही थी, बल्कि लोगों को धक्का दे रही थी।"

57
Image Credit : ANI

6- बेंगलुरु पुलिस ने किया लाठीचार्ज, संभाल नहीं सकी स्थिति

बेंगलुरु पुलिस मंगलवार रात से ही व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के बावजूद स्थिति पर काबू नहीं पा सकी। शाम 6:30 बजे के आसपास कब्बन पार्क सर्किल के पास हल्का लाठीचार्ज किया गया। वीडियो में पुलिस को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करते हुए दिखाया गया। घटना के समय स्टेडियम के पास 1 किलोमीटर के दायरे में करीब 50,000 लोग जमा थे।

67
Image Credit : ANI

7- एंबुलेंस फंसी, घायलों को इलाज मिलने में हुई देर

भगदड़ मचने के बाद मौके पर आई एंबुलेंस भीड़ में फंस गई। इसके चलते घायलों को इलाज मिलने में देर हुई। इसने मृतकों की संख्या बढ़ा दी।

8- डीके शिवकुमार ने माफी मांगी, कहा 'भीड़ बेकाबू थी'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि भीड़ बेकाबू थी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक नियंत्रित भीड़ नहीं है। मैं बेंगलुरु और कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। हम जुलूस निकालना चाहते थे, लेकिन भीड़ बेकाबू थी।”

77
Image Credit : ANI

9- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे "बेहद हृदय विदारक" बताया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया और कहा, "यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है कि कोई भी उत्सव मानव जीवन के लायक नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए, जीवन हमेशा पहले आना चाहिए।"

10- RCB ने की सहानुभूति की अपील

आरसीबी के एक प्रतिनिधि ने सहानुभूति की अपील करते हुए कहा, “हमें लोगों की भावनाओं और उनकी कच्ची भावनाओं को भी समझने की जरूरत है। उन्होंने इस कप के लिए 18 साल तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया है। हमें बस उनकी कमजोरियों और भावनाओं के लिए उनके साथ सहानुभूति रखने की जरूरत है। आइए हम सब मिलकर इसे संभालने की कोशिश करें।”

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
आईपीएल
क्रिकेट समाचार
राष्ट्रीय समाचार
कर्नाटक समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Floods: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! भोटे कोशी नदी में बढ़ा बहाव, 3 जिलों में अलर्ट
Recommended image2
Mohan Bhagwat Speech: न्यूयॉर्क में बोले- भारत-अमेरिका के DNA में एकता, मुस्लिमों पर भी बड़ा बयान
Recommended image3
BJP Social Media: कांग्रेस पर मीम-व्यंग्य वाला डिजिटल वॉर, निशाने पर राहुल गांधी! VIDEO
Recommended image4
FSSAI Action: एवरेस्ट की हींग पर बैन! चिकन और गरम मसाले में भी मिली भारी गड़बड़ी
Recommended image5
Amritsar: बाबा बकाला साहिब मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV से खुलेगा राज?
Related Stories
Recommended image1
RCB की जीत में मातम: बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर आया BCCI का रिएक्शन
Recommended image2
RCB Victory: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 मरे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved