बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

बेंगलुरु। बेंगलुरु के राजाजीनगर में राजकुमार रोड पर स्थित माय ईवी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग में जलने से 20 साल के कर्मचारी की मौत हो गई। उसकी पहचान प्रिया के रूप में हुई है। वह रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग इलेक्ट्रिक बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग जिस समय लगी प्रिया रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही थी। वह शोरूम से निकल नहीं सकी। दूसरे कर्मचारी भागने में सफल रहे। प्रिया अंदर फंस गई थी। आग लगाने की सूचना पाकर दमकलकर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो गई थी। प्रिया गंभीर रूप से जल चुकी थी। उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Scroll to load tweet…

शोरूम के इलेक्ट्रिक बाइक सेक्शन में आग शाम करीब 5:36 बजे लगी। मौके पर आसपास कई बाइक थे। इससे आग तेजी से फैली। कई बाइक में विस्फोट हुए। इससे अधिक नुकसान हुआ। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझा दी गई।

Scroll to load tweet…

आग लगने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए थे। मौके पर पहुंची राजाजीनगर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। अधिकारियों ने लोगों को आग से दूर रहने के लिए कहा। अग्निशमन दल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- तिरुपति मंदिर: गैर-हिंदुओं के लिए नए नियम, क्या है पूरा मामला?