Bharat Bandh Today: आज देशभर में भारत बंद का असर दिखेगा, 25 करोड़ से ज्यादा लोग हड़ताल पर जाने वाले हैं। बैंकिंग, डाक और परिवहन सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित होने की संभावना है जबकि स्कूल-कॉलेज और अस्पताल खुले रहेंगे । 

Bharat Bandh Today: देशभर में बड़े पैमाने पर लोग आज हड़ताल पर जाएंगे। ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों से जुड़े करीब 25 करोड़ लोग इसमें हिस्सा लेंगे। ये हड़ताल केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है, जिन्हें मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉरपोरेट हितैषी बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज भारत बंद का ऐलान

देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि बीते दस सालों में सरकार ने लगातार मजदूरों के अधिकारों को नजरअंदाज किया है। यूनियनों का कहना है कि सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं के कारण कर्मचारियों के हड़ताल करने का अधिकार और सामूहिक रूप से अपनी मांगें उठाने की शक्ति काफी कमजोर हो गई है।

क्यों हो रहा है हड़ताल?

ट्रेड यूनियन नेताओं का यह भी आरोप है कि सरकार लगातार सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है, ठेके पर काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है और बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इन्हीं सब कारणों से उन्होंने इस हड़ताल को जरूरी बताया है।

क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

ऐसे में आपके मन में यह सवाल आना लाजमी है कि हड़ताल का असर किन-किन सेवाओं और संस्थानों पर पड़ेगा, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

हड़ताल का असर देशभर में कई अहम सेवाओं पर पड़ सकता है। बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसमें बैंक शाखाओं का कामकाज, चेक क्लियरेंस और ग्राहक सेवा शामिल है। डाक विभाग में भी कई जगहों पर कामकाज ठप रहने की संभावना है। बीमा कंपनियों के बंद रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, राज्य परिवहन सेवाएं जैसे बसें, टैक्सी और ऐप आधारित कैब सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं। इसके अलावा, कोयला, स्टील और निर्माण जैसे क्षेत्रों में उत्पादन और रोज़मर्रा का काम भी प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Brazil Visit: ब्राजील में 'Grand Collar of the Southern Cross' से होंगे सम्मानित पीएम मोदी

स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे

भारत बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। अस्पतालों में सारी सेवाएं जारी रहेंगी। रेल सेवाओं को लेकर कोई आधिकारिक हड़ताल नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर देरी की संभावना है। बाजार और मॉल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वहीं, निजी कार्यालय भी खुले रहेंगे, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में रुकावट के कारण कर्मचारियों की अटेंडेंस पर असर पड़ सकता है।